
अगर आप ब्लॉगर हैं, तो कभी न कभी आपके मन में ये सवाल जरूर उठा होगा कि हिन्दी के बेहतरीन ब्लॉगकौन से हैं। हालांकि हर व्यक्ति के लिए बेहतरीन का पैमाना अलग-अलग हो सकता है, पर इस तरह की एक सूची बनाने के बारे में मैंने भी कई बार सोचा था। लेकिन इस काम में इतने प्रकार के रिस्क थे, इसलिए इसपर कभी अमल न कर सका। लेकिन जब ललित कुमार जी की इस सूची को देखा, तो सोचा कि क्यों न इसी बहाने कुछ चर्चा हो जाए।
ललित कुमार प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने ब्लॉग 'दशमलव' पर अच्छे ब्लॉग के लिए जरूरी चीजों पर विस्तार से चर्चा की थी। उस श्रृंखला में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बातें कही हैं, जिनसे किसी का मतभेद नहीं हो सकता।
ललित जी ने अपनी चर्चा में जो बिन्दु रखे थे, उन्ही को आधार बनाकर उन्होंने हिन्दी के बेहतरीन ब्लॉगों का भी चयन किया है, जो नीचे दी गयी है। इस सूची को बनाने से पहले उन्होंने जो शर्तें रखीं, वह थी- 1.ब्लॉग कम से कम एक वर्ष पुराना हो, 2. उस पर कम से कम 100 पोस्टें प्रकाशित हों और 3. वह एक ही व्यक्ति के द्वारा लिखा जा रहा हो। इसके साथ ही साथ सिर्फ कविता वाले ब्लॉग भी इस सूची हेतु विचारार्थ स्वीकार नहीं किये गये।
हिन्दी के बेहतरीन ब्लॉगों के चयन में ललित जी ने लेखन की नियमितता, भाषा कौशल, ब्लॉग का रंग-रूप, लेखक की पाठकों के प्रति ज़िम्मेदारी, लेखन के प्रति गंभीरता, विषय चयन, विषय की जानकारी इत्यादि को आधार बनाया गया है। उन्होंने हिन्दी के 'महत्वपूर्ण ब्लॉगों की लिस्ट' को 'सामान्य ब्लॉग' और 'विषय आधारित ब्लॉग' नामक दो श्रेणियों में बांटा है, जोकि निम्नानुसार है-
सामान्य ब्लॉग
- कस्बा / रवीश कुमार
- मेरे अनुभव / पल्लवी सक्सेना
- जो न कह सके / सुनील दीपक
- मेरी मानसिक हलचल / ज्ञानदत्त पाण्डेय
- मैं घुमन्तू / अनु सिंह चौधरी
- गुस्ताख़ / मनजीत ठाकुर
- मो सम कौन कुटिल खल? / संजय
- उड़न तश्तरी / समीर लाल
- सत्यार्थमित्र / सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी
- शिव-ज्ञान / शिव मिश्र व ज्ञानदत्त पाण्डेय
- मेरा पन्ना / जीतेन्द्र चौधरी
- फुरसतिया / अनूप शुक्ल
- समय के साये में
- लहरें / पूजा उपाध्याय
- देशनामा / खुशदीप सहगल
- निर्मल-आनन्द / अभय तिवारी
- बतंगड़ / हर्षवर्धन त्रिपाठी
- मेरी दुनिया मेरे सपने / ज़ाकिर अली "रजनीश"
- अज़दक / प्रमोद सिंह
- एकोऽहम् / विष्णु बैरागी
- सिंहावलोकन / राहुल सिंह
- ओझा उवाच / अभिषेक ओझा
- एक आलसी का चिठ्ठा / गिरिजेश राव
- न दैन्यं न पलायनम् / प्रवीण पाण्डेय
विषय आधारित ब्लॉग
- रेडियोवाणी (फ़िल्म संगीत) / यूनुस खान
- ई-पण्डित (तकनीक) / श्रीश बेंजवाल
- सिनेमा-सिलेमा (सिनेमा) / प्रमोद सिंह
- हुंकार (मीडिया) / विनीत कुमार
- कलावाक (कला) / राजेश व्यास
- विज्ञान विश्व (विज्ञान) / आशीष श्रीवास्तव
- अंतरिक्ष (विज्ञान) / आशीष श्रीवास्तव
- मल्हार (पुरातत्व) / पा.ना. सुब्रमणियन
- हिन्दीज़ेन (प्रेरक प्रसंग) / निशांत मिश्रा
- एक शाम मेरे नाम (फ़िल्म संगीत) / मनीष कुमार
- दशमलव (प्रसिद्ध तस्वीरें) / ललित कुमार
- मुसाफ़िर हूँ यारों (यात्रा वृत्तांत) / मनीष कुमार
- शब्दों का सफ़र (भाषा) / अजीत वडनेरकर
- विज्ञान गतिविधियाँ (विज्ञान) / दर्शन बवेजा
- रोज़ एक प्रश्न (प्रश्नोत्तर) / दर्शन बवेजा
- सेहतनामा (स्वास्थ्य) / प्रवीण चोपड़ा
- चवन्नी चैप (सिनेमा) / अजय ब्रह्मात्मज
- मुसाफिर हूँ यारों (यात्रा वृत्तांत) / नीरज जाट
ललित जी ने हालांकि इस सूची में सामुहिक ब्लॉगों को शामिल नहीं किया है, जिसकी वजह से भी से ब्लॉग यहां पर नजर नहीं आ रहे हैं। पर इसके अलावा भी बहुत से ऐसे व्यक्तिगत ब्लॉग हैं, जो इस सूची में होने चाहिए थे। जैसे साईब्लॉग, ज्ञान दर्पण, क्वचिदअन्यतोअपि, छींटे और बौछारें, उन्मुक्त, प्राइमरी का मास्टर, चोंच में आकाश, तीसरा खम्बा, संवादघर, वॉयजर, उम्मतें, मीडिया डॉक्टर, दोस्त, जिंदगी के मेले आदि-इत्यादि।
आपका क्या विचार है?